क्रिकेट

NZW vs SAW: मारिजान काप ने रचा इतिहास, तोड़ दिया डु प्रीज का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान काप ने इतिहास रच दिया। वह साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई। उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ी मिगनॉन डु प्रीज को पीछे छोड़ दिया।

Image

विमेंस वर्ल्ड कप (साभार-X)

ICC Women World Cup: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप के 7वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जैसे ही टॉस हुआ, मारिजान काप साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ी मिगनॉन डु प्रीज को पीछे छोड़ दिया। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों अपने पहले मुकाबलों में क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हार गई थी।

मारिजान काप ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान काप का यह 155वां वनडे मुकाबला था और वह अब डु प्रीज (154 मैच) से आगे निकल गई हैं। वह इस टीम की अहम सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उनके नाम 3,307 रन के अलावा 169 विकेट हैं। इसके अलााव उन्होंने 116 मैच की 97 पारी में 1625 रन और 92 विकेट चटकाए हैं। यह मुकाबला न्यूजीलैंड की दो खिलाड़ियों के लिए भी बेहद खास रहा। न्यूजीलैंड के लिए सोफी अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हैं। इसके अलावा सुजी बेट्स के लिए यह 350वां मुकाबला था।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने आईसीसी महिला विश्व कप मैच में सोमवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम-

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):

लौरा वूलवार्ट (कप्तान), टैजमिन ब्रिट्स, सून लूस, मारिजान काप, एनेके बॉश, सीनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), क्लोए ट्रायॉन, नादिन डि क्लर्क, मसाबाता क्लास, आयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा

न्यूज़ीलैंड महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमीलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, लिया ताहूहू, ईडन कार्सन, ब्री इलिंग।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article