T20 World Cup: द.अफ्रीकी टीम में बदलाव, प्रिटोरियस की जगह इस 6 फीट 8 इंच लंबे खिलाड़ी को जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 03:59 PM IST

Marco Jansen to replace Dwayne Pretorius, South Africa squad for ICC T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में एक अहम बदलाव कर दिया गया है। चोट के कारण विश्व कप टीम से बाहर हुए ड्वेन प्रिटोरियस की जगह मार्को जेनसन को टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीमों में आखिरी समय पर कुछ अहम बदलाव होना जारी हैं। कुछ खिलाड़ी जो अंतिम समय पर अनफिट या चोटिल होने की वजह से बाहर हो रहे हैं, उनकी जगह रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जा रहा है। ताजा ऐलान क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीए) की तरफ से किया गया है। चोटिल ड्वेन प्रिटोरियस की जगह टीम में मार्को जेनसन को जगह दी गई है।

Marco_Jansen_SA

मार्को जेनसन (BCCI)

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में बायें हाथ के पेसर मार्को जेनसन को टीम में जगह दी है। इस 22 वर्षीय तेज गेंदबाज को ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस की जगह टीम में लिया गया है जो भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में हार के दौरान चोटिल हो गए थे। जबकि जेनसन ने भारत के खिलाफ अंतिम टी20 मैच में अपने ऑलराउंडर होने की क्षमता को भी दिखाया था।

End of Feed