भारतीय टीम के बाद काउंटी में भी छाए मानव सुथार, समरसेट के खिलाफ चटकाए 7 विकेट

Manav Suthar: मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में वॉरविकशर की तरफ से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ मैच में कुल 7 विकेट चटकाए। इसमें दूसरी पारी में 5 विकेट भी शामिल हैं। दो मैचों में मानव ने कुल 11 विकेट अपने नाम किए।

Manav Suthar: भारत के उभरते हुए स्पिनर मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। वॉरविकशर की तरफ से खेलते हुए मानव ने समरसेट के खिलाफ मैच में कुल 7 विकेट चटकाए। इसमें दूसरी पारी में 5 विकेट भी शामिल हैं। टांटन में खेले जा रहे मैच में समरसेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट ऑलराउंडर ब्यु वेबस्टर ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए।

Manav Suthar (2)

मानव सुथार (@WarwickshireCCC)

मानव ने पहली पारी में समरसेट के दोनों आखिरी बल्लेबाजों को आउट किया। जवाब में वॉरविकशर ने पहली पारी में 330 रन बनाए और 122 रन की बढ़त ली। लेकिन समरसेट ने दूसरी पारी में जोरदार वापसी की। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होने पर समरसेट ने 435 रन बना दिए। एक समय मानव ने 3 जल्दी विकेट लेकर समरसेट का स्कोर 6 विकेट पर 148 रन कर दिया था। लेकिन इसके बाद समरसेट की टीम संभल गई और बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। अब वॉरविकशर को जीत के लिए 314 रन का टारगेट मिला है। मैच के आखिरी दिन टीम ने 2 विकेट पर 34 रन बना लिए हैं।

End of Feed