VIDEO: हाथ में नारियल पानी, पीठ पर बैग और यंग खिलाड़ियों का साथ...जब ड्रेसिंग रूम में पहुंच MS Dhoni ने की ये खास मुलाकात

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 26, 2023, 08:59 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया के प्लेयर्स से यह मुलाकात कीवी टीम के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मुकाबले से एक रोज पहले हुए है। दरअसल, ODI सीरीज में New Zealand का सूपड़ा साफ करने वाली India इस प्रारूप (T-20) में भी उस लय को कायम रखना चाहेगी।

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार (26 जनवरी, 2023) को भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए और वहां उन्होंने खिलाड़ियों से खास मुलाकात की। माही के हाथ में इस दौरान नारियल पानी-तौलिया, पीठ पर नीले रंग का बैग और युवा खिलाड़ियों का साथ था। जैसे ही वह वहां पहुंचे थे, उनसे मिलने के लिए खिलाड़ियों और टीम के अन्य सहयोगियों का मजमा सा लग गया था।

ms dhoni in dressing room

भारतीय टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। (स्क्रीनग्रैबः बीसीसीआई)

हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव और शुभमन गिल सरीखे प्लेयर्स ने उनसे इस बीच बात के साथ थोड़ा बहुत हंसी-मजाक भी किया। दरअसल, यह माही की टीम के खिलाड़ियों और अन्य लोगों से यह भेंट झारखंड के रांची शहर (होम टाउन) में तब हुई, जब एक रोज बाद शुक्रवार (27 जनवरी, 2023) को टीम इंडिया का न्यूजीलैंड से पहले टी-20 मैच में सामना होगा।

End of Feed