IND vs AUS: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज की भविष्यवाणी, बताया-कौन सी टीम जीतेगी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 6, 2023, 11:02 AM IST

भारत ऑर ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर न केवल भारतीय फैंस बल्कि पूर्व क्रिकेटर भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज ने एक कार्यक्रम के दौरान सीरीज के विजेता की भविष्यवाणी की और बताया कि मुकाबला जोरदार होगा, क्योंकि दोनों टीम के पास बेहतरीन गेंदबाजी लाइनअप हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले 4 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। यह सीरीज दोनों ही टीम के लिए खास है, क्योंकि एक तरफ जहां टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका दांव पर है तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के सामने 19 साल के सूखे को खत्म करने की चुनौती है।

INDIA VS AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज

इससे पहले श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने इस सीरीज के विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में बोलते हुए कहा 'मुझे लगता है कि यह हमेशा एक जबरदस्त सीरीज साबित होगी। मैं भारतीय कंडिशन के बारे में सोच रहा हूं कि ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज कैसे इससे पार पाएंगे। उनके पास भी अच्छी गेंदबाजी लाइनअप है और भारत के बल्लेबाज कैसे खेलेंगे इस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। यह पूरी तरह से निर्भर करेगा कि सीरीज की शुरुआत कैसे होती है और किसे मोमेंटम मिलता है'

End of Feed