LSG vs PBKS Highlights: अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीद
हेड टू हेड में कांटे की टक्कर
हेड टू हेड की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में पंजाब ने 4 जबकि लखनऊ ने 3 में जीत दर्ज की है। इकाना में भी पंजाब का स्कोर 2-1 रहा है। 2025 से पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड एकतरफा रहा है और उसने सभी 3 मुकाबले जीते हैं।
आज के मैच में पंजाब और लखनऊ की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यान्सेन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान
LSG vs PBKS, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब ने 7 विकेट से जीता मैच
कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद 101 रन की पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया। पंजाब के सामने 197 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से कप्तान अय्यर के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 39 रन की विस्फोटक पारी खेली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की और पंजाब की जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत के साथ उसने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को पंख लगा दिया।LSG vs PBKS, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ ने बनाया 196 रन
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। लखनऊ की ओर से जोश इंग्लिस ने 72 और बडोनी ने 43 रन की पारी खेली।LSG vs PBKS, आईपीएल लाइव स्कोर: 100 रन के पार लखनऊ
पंत और इंग्लिस ने अपनी टीम लखनऊ की वापसी करा दी है। चौथे विकेट के लिए 34(26) रन की साझेदारी की। पंत 16 और इंग्लिस 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।LSG vs PBKS, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खानLSG vs PBKS, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यान्सेन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।LSG vs PBKS, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब दो बदलाव के साथ उतरी है। मार्को यान्सेन और वैशाख की वापसी हुई है। लखनऊ की ओर से पहली बार अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिला है।LSG vs PBKS, आईपीएल लाइव स्कोर: इन खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर
An ace spinner vs two established left-handers 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
Which side will the fortunes turn tonight? 🧐 #TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvPBKS pic.twitter.com/Jhdzw7bXNI
LSG vs PBKS, आईपीएल लाइव स्कोर: आज आईपीएल में लखनऊ और पंजाब का मुकाबला
आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में पंजाब को जीत की जरुरत है।IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: होप के बाद अब रदरफोर्ड का भी अर्धशतक, जिंदा है वेस्टइंडीज की उम्मीद
SA vs AUS 1st Test: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को पहले दिन 6 विकेट पर 187 रन पर रोका
भारत ने रचा इतिहास, बनी T20I में स्पेशल तिहरा शतक जड़ने वाली पहली टीम
शारजाह में 42 साल के डिविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ जड़ा- 37 गेंद में शतक
रेसलिंग में इतिहास रचना चाहता हूं, एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट अमम सहरावत का ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
