क्रिकेट

DC vs LSG Live Streaming: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच का लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, जाने कब और कहां देखें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 12, 2024, 05:53 PM IST

DC vs LSG Live Streaming Online Today: आईपीएल के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 33 रन के अंतर से जीत मिली थी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 29 रन के अंतर से हार मिली थी। दिल्ली 5 मैच में 4 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में आखिरी और लखनऊ चार मैच में तीन जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।आइए जानते हैं इस मुकाबले का लुत्फ प्रशंसक कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं। कहां देख सकते हैं LSG vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लाइव स्ट्रीमिंग आईपीएल 2024

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला
  • लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी भिड़ंत
  • जानिए प्रशंसक कहां उठा सकते हैं इस मुकाबले का लुत्फ

LSG vs DC, IPL 2024 Live Score Streaming Online Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर आ पुहंचा है। आईपीएल 2024 में हर दिन करीबी और रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) से होने वाली है। मैच का आयोजन लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच में लखनऊ की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत(Rishabh Pant) के पास है। इस मुकाबले को भारत में आसानी से एचडी क्वालिटी में देखा जा सकता है। 4K फॉर्मेट में भी आईपीएल का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स कर रहा है। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Match Date)

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला 12 अप्रैल 2024 यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Match Time)

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Match Venue)

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Match Live Telecast)

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Match Live Streaming)

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article