LSG vs DC Dream 11 Team Prediction: दिल्ली के सामने इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है केएल राहुल की टीम

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 1, 2023, 04:09 PM IST

LSG vs DC Dream11 Team Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होगी। दोनों ही टीम आईपीएल 2023 की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। वॉर्नर पहली बार दिल्ली की कप्तानी के रोल में हैं तो केएल राहुल दूसरी बार लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में केएल राहुल की टीम लखनऊ का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली इस बार ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में डेविन वॉर्नर के नेतृत्व में उतरेगी तो लखनऊ की कमान पिछले सीजन की तरह केएल राहुल के हाथों में है। केएल राहुल पिछले सीजन में अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे और उनके नेतृत्व में टीम ने प्लेऑफ तक का सफल तय किया था तो वहीं दिल्ली की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। आईपीएल 2023 में टीम अपने प्रदर्शन को पिछले सीजन से बेहतर करना चाहेगी।

DELHI VS LUCKNOW PLAYING 11

केएल राहुल और डेविड वॉर्नर

हालांकि, पहले मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की कमी जरूर खलेगी लेकिन निकोलस पूरन और कायल मेयर्स के आने से टीम की बल्लेबाजी मजबूत हुई है। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी एक्शन में होंगे।

End of Feed