
IPL 2023, PBKS vs KKR Highlights: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से केकेआर को 7 रन से हराया
IPL 2023, PBKS vs KKR Highlights: आईपीएल के दूसरे मुकाबले में केकेआर ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 रन से मुकाबला जीत लिया है। केकेआर के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य था, लेकिन जब केकेआर की टीम 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना चुकी थी तब बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा। 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना। बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है और दोबारा शुरू नहीं किया जा सका। पंजाब ने जीत के साथ आईपीएल 2023 का आगाज किया है। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं। पंजाब की तरफ से सर्वाधिक 50 रन भानुका राजपक्षे ने बनाए। राजपक्षे के अलावा शिखर धवन ने 40 रन की पारी खेली। कोलकाता की तरफ से टिम साउथी ने 2 जबकि सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और उमेश यादव ने 1-1 विकेट चटकाए ।IPL 2023, pbks vs kkr Live Match Streaming & Telecast: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। punjab kings vs kolkata knight riders के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।