LSG vs CSK Pitch Report: लखनऊ और चेन्नई के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, LSG vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match: आज (14 April 2025) इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 के 30वे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें लखनऊ में टकराएंगी। इससे पहले लखनऊ की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 6 मैचों में चार मैच जीते हैं। जबकि चेन्नई की टीम ने 6 में से केवल एक मैच में जीत हासिल की है। यहां हम जानेंगे आज होने वाले लखनऊ-चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट और कैसे हैं इस ग्राउंड के आंकड़े।

LSG vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज (14 अप्रैल 2025) को लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स (Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings) से होने वाली है। इस धमाकेदार मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में किया जाने वाला है। मौजूदा सीजन में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने अपने 6 मुकाबलों में 4 मैच जीते हैं और 2 मैच गंवाए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है, जिसमें पिछले तीन मैचों में लगातार जीत भी दर्ज की है। लखनऊ ने दो मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गंवाए हैं। वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति बिल्कुल विपरीत नजर आती है। सीएसके ने अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में केवल एक मैच में जीत दर्ज की है। सीएसके को केवल मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली है। वे कोलकाता, पंजाब, बेंगलुरू, दिल्ली और राजस्थान से हार चुके हैं। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी एक बार फिर से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में होगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) संभालेंगे।

LSG vs CSK Pitch Report

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स पिच रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय 8 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स केवल 2 अंकों के चलते आखिरी स्थान पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले इस आईपीएल 2025 के मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के टूर्नामेंट के इतिहास में आंकड़े कैसे रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 5 बार टक्कर हो चुकी है। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 3 मैचों में जीत मिली है वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम केवल एक बार जीत दर्ज कर पाई है। इसके अलावा एक मैच बेनतीजा निकला है। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का आयोजन इकाना स्टेडियम में किया जाएगा तो ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 2 बार टक्कर हुई है। इसमें एक बार मेजबान लखनऊ को और एक बार मेहमान चेन्नई को जीत मिली है।

End of Feed