IND vs IRE: भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज से 72 घंटे पहले बदला गया कप्तान

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज से पहले आयरलैंड की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। टीम की कमान लॉर्कन टकर को सौंप दी गई है जो पॉल स्टर्लिंग की जगह लेंगे।

IND vs IRE: भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज से 72 घंटे पहले आयरलैंड क्रिकेट ने नए कप्तान की घोषणा कर दी। दो मैच की इस टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है और इससे ठीक पहले आय़रलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि लॉर्कन टकर टीम के नए कप्तान होंगे। टकर पॉल स्टर्लिंग को रिप्लेस करेंगे जो इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। स्टर्लिंग जांघ में खिंचाव के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आयरलैंड क्रिकेट ने यह साफ कर दिया कि अब इस फॉर्मेट में टकर ही टीम की कमान संभालेंगे।

india vs ireland

भारत बनाम आयरलैंड (साभार-Ireland Cricket)

लॉर्कन टकर का करियर

29 वर्षीय टकर ने 2016 में डेब्यू करने के बाद से अब तक सभी फॉर्मेट में आयरलैंड के लिए 159 मैच खेले हैं। टकर लेनस्टर लाइटनिंग के कप्तान हैं और दो बार आयरलैंड मेंस टीम के कप्तान के रूप में भी कार्यभार संभाल चुके हैं।

End of Feed