T20 World Cup: रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी करने के बाद भी लॉकी फर्ग्यूसन को रह गया इस बात का मलाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 18, 2024, 05:30 AM IST

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे लॉकी फर्ग्यूसन जिन्होंने मैजिकल स्पेल डाला।

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉकी फर्ग्यूसन ने डाला मैजिकल स्पेल
  • मैच के बाद लॉकी ने दी प्रतिक्रिया
  • 4 ओवर में लॉकी ने डाले 4 मेडेन

T20 World Cup: पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में चार ओवर में चार मेडन फेंकते हुए तीन विकेट चटकाकर रिकॉर्ड गेंदबाजी करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने सोमवार को यहां टीम की सात विकेट की जीत के बाद कहा कि इस तरह के विकेट पर पता नहीं होता कि कितने रन प्रतिस्पर्धी रहेंगे।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

लॉकी फर्ग्यूसन (साभार-T20 world cup)

फर्ग्युसन (बिना किसी रन के तीन विकेट), टिम साउथी (11 रन पर दो विकेट), टी20 विश्व कप में अपना अंतिम मैच खेल रहे ट्रेंट बोल्ट (14 रन पर दो विकेट) और ईश सोढ़ी (29 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने पीएनजी की टीम 19.4 ओवर में 78 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (35), कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 18) और डेरिल मिचेल (नाबाद 19) की पारियों से 12.2 ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बनाकर जीत दर्ज की।

End of Feed