Delhi Capitals vs UP Worriorz: विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच अब अंतिम मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार को लीग का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। यह लगातार दूसरा डबल हेडर मुकाबला है। दिन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूपी वॉरियर्ज से भिड़ने उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर कर सीधे फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी। वहीं, यूपी वॉरियर्ज दिल्ली के इरादे पर रोक लगाने उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स अभी 10 अंक और +1.978 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है, जबकि यूपी वॉरियर्ज 8 अंक और -0.063 नेट रनरेट के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है।
एलिसा हीली और मेग लैनिंग। (फोटो - डब्ल्यूपीएल के ट्विटर से)
