LIVEKKR vs RR Highlights: सुनील पर भारी पड़े बटलर, राजस्थान ने कोलकाता को उसी के घर में दी पटखनी

KKR vs RR Highlights: सुनील पर भारी पड़े बटलर, राजस्थान ने कोलकाता को उसी के घर में दी पटखनी
KKR vs RR Live Score, IPL Live Cricket Match Score Online, Aaj Ke Match ka Live Score (कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल मैच का लाइव स्कोर): जोस बटलर ने शतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता में जीत दिलाई। राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 विकेट से हराया। टीम की यह 7 मैचों में छठी जीत है, जबकि कोलकाता की 6 मैचों में दूसरी हार है। राजस्थान की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। कोलकाता की टीम 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। टीम ने राजस्थान को 225 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को चौथे ओवर में पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में लगा। वे महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, सुनील नरेन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शतक जड़ा। उन्होंने 49 गेंदों पर अपना पहला शतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंदों पर 13 चौके और 6 छक्के की मदद से 109 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनको 11 रन पर चहल ने अपना शिकार बनाया। आंद्रे रसेल भी कमाल नहीं दिखा पाए। वे 13 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्य के गेंदबाज आवेश खान सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने अंतिम गेंद पर 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 50 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वे 19 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान संजू सैमसन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 12 रन पर आउट हो गए। रियान पराग ने 34 रन की पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 55 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। बटलर 107 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के सुनील नरेन ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने शतक जड़ने के साथ दो विकेट भी चटकाए। इसके अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके।
KKR vs RR Live: बटलर ने जड़ा शतक
केकेआर के खिलाफ जोस बटलर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों पर शतक पूरा किया। वे 107 रन बनाकर टीम को जीत दिलाए। बटलर का यह मौजूदा सीजन दूसरा शतक है।
KKR vs RR Live: राजस्थान टॉप पर बरकरार
राजस्थान की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। कोलकाता की टीम 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।
KKR vs RR Live: राजस्थान ने जीता मुकाबला
जोस बटलर ने शतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता में जीत दिलाई। राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 विकेट से हराया। टीम की यह 7 मैचों में छठी जीत है, जबकि कोलकाता को 6 मैचों में दूसरी हार है।
KKR vs RR Live: बटलर ने जड़ा अर्धशतक
केकेआर के खिलाफ जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। राजस्थान रॉयल्स ने 14.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। अब जोस बटलर और रोवमन पावेल क्रीज पर हैं।
KKR vs RR Live: खाता नहीं खोल पाए हेटमायर
केकेआर के खिलाफ राजस्थान को दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। रवि अश्विन के बाद शिमरोन हेटमायर आउट हो गए। वे खाता तक नहीं खोल पाए। राजस्थान रॉयल्स ने 12.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। अब जोस बटलर और रोवमन पावेल क्रीज पर हैं।
KKR vs RR Live: राजस्थान को लगा पांचवां झटका
राजस्थान रॉयल्स को 12.1 ओवर में 121 रन पांचवां झटका लगा। रवि अश्विन भी आउट हो गए। वे 8 रन बनाकर आउट हो गए। अब जोस बटलर और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं।
KKR vs RR Live: जीत की ओर बढ़ रही राजस्थान की टीम
केकेआर के खिलाफ राजस्थान की टीम धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रही है। राजस्थान ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। जोस बटलर और रवि अश्विन क्रीज पर हैं।
KKR vs RR Live: जुरेल भी वापस लौटे
केकेआर के खिलाफ ध्रुव जुरेल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 2 रन बनाकर आउट हो गए।
KKR vs RR Live: बड़ी पारी नहीं खेल पाए रियान
केकेआर के खिलाफ रियान पराग बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 34 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स ने 7.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। अब जोस बटलर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।
KKR vs RR Live: राजस्थान का पावरप्ले खत्म
राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। रियान पराग और जोस बटलर क्रीज पर हैं।
KKR vs RR Live: कप्तानी पारी नहीं खेल पाए संजू
यशस्वी जायसवाल के बाद संजू सैमसन भी आउट हो गए। वे 12 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स ने 4.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। अब रियान पराग और जोस बटलर क्रीज पर हैं।
KKR vs RR Live: नहीं खेल पाए बड़ी पारी
यशस्वी जायसवाल का बल्ला शांत रहा। वे 19 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स ने 1.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। अब संजू सैमसन और जोस बटलर क्रीज पर हैं।
KKR vs RR Live: राजस्थान की अच्छी शुरुआत
जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर क्रीज पर हैं।
KKR vs RR Live: केकेआर ने दिया विशाल लक्ष्य
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। टीम ने राजस्थान को 225 रन का लक्ष्य दिया।
KKR vs RR Live: केकेआर का स्कोर 200 के पार
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह क्रीज पर है।
KKR vs RR Live: पवेलियन लौटे नरेन
शतकीय पारी खेलने के बाद सुनील नरेन आउट हो गए। वे 56 गेंदों पर 109 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 17.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। अब वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह क्रीज पर है।
KKR vs RR Live: रसेल नहीं दिखा पाए कमाल
राजस्थान के खिलाफ आंद्रे रसेल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वे 13 रन बनाकर आउट हो गए।
KKR vs RR Live: नरेन ने जड़ा शतक
सुनील नरेन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों पर शतक पूरा किया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं।
KKR vs RR Live: केकेआर का स्कोर 150 के पार
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 14.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल क्रीज पर है।
आईपीएल लाइव स्कोर 2024: कप्तानी पारी नहीं खेल पाए श्रेयस
राजस्थान के खिलाफ श्रेयस अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनको युजवेंद्र चहल ने आउट किया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। अब सुनील नरेन और आंद्रे रसेल क्रीज पर है।