LIVEKKR vs RCB, TATA IPL 2023 Highlights: कोलकाता को इस खिलाड़ी ने दिलाई पहली जीत, आरसीबी को बड़े स्कोर से हराया

KKR vs RCB, TATA IPL 2023 Highlights: कोलकाता को इस खिलाड़ी ने दिलाई पहली जीत, आरसीबी को बड़े स्कोर से हराया
आईपीएल के 9वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 81 रन से हराया। नीतिश राणा की कप्तानी में टीम की यह पहली जीत है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज और शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह अर्धशतक से चूक गए। आरसीबी के डेविड विली और कर्ण शर्मा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी बेंगलोर की टीम 17.4 ओवर में 123 रन पर आउट हो गई। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए।
IPL 2023, KKR vs RCB Live Score: watch here
IPL 2023, KKR vs RCB Live Match Streaming & Telecast: कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। Kolkata Knight Riders and Royal Challengers Bangalore के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।
KKR vs RCB LIVE Score: कोलकाता ने आरसीबी को हराया
कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 81 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा आईपीएल में पहली जीत है। पहले खेलते हुए कोलकाता ने 7 विकेट पर 204 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 17.4 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई।
KKR vs RCB LIVE Score : सुयश ने झटका तीसरा विकेट
डेब्यूटेंट सुयश शर्मा ने आईपीएल के पहले ही मैच में तीन विकेट अपने नाम कर लिया। फिनिशर की भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक, अनुज रावत के बाद कर्ण शर्मा को आउट किया। कर्ण शर्मा ने तीन गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
KKR vs RCB LIVE Score : सुयश ने कार्तिक को किया आउट
डेब्यूटेंट सुयश शर्मा आईपीएल का दूसरा विकेट लेने में सफल रहे। सुयश ने आईपीएल के फिनिशर की भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक को अपना शिकार बनाया। दिनेश कार्तिक 9 रन पर आउट हो गए।
KKR vs RCB LIVE Score : डेब्यूटेंट सुयश शर्मा को मिला पहला विकेट
आईपीएल में डेब्यू करने वाले सुयश शर्मा को पहला विकेट मिला। इम्पैक्ट खिलाड़ी अनुज रावत को सुयश शर्मा ने अपना शिकार बनाया।
KKR vs RCB LIVE Score : आरसीबी को लगा छठा झटका
आरसीबी की टीम लड़खड़ा गई। टीम को छठा झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल को सुनील नरेन ने नीतिश राणा के हाथों कैच आउट कराया। ब्रेसवेल 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 19 रन बनाकर आउट हो गए।
KKR vs RCB LIVE Score : शाहबाज अहमद भी हुए आउट
कोलकाता के खिलाफ आरसीबी की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। 61 रन पर आरसीबी को पांचवां झटका शाहबाज अहमद के रूप में लगा। सुनील नरेन ने शाहबाज को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया।
KKR vs RCB LIVE Score : हर्षल पटेल भी वापस लौटे
आरसीबी की टीम वरुण चक्रवर्ती के चक्रव्यूह में फंस गई है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हर्षल पटेल को वरुण ने अपना शिकार बनाया। हर्षल पटेल ने दो गेंदों का सामना किया और खाता तक नहीं खोल पाए।
KKR vs RCB LIVE Score : मैक्सवेल भी रहे फेल
कोलकाता के खिलाफ आरसीबी को तीसरा बड़ा झटका लगा। ग्लेन मैक्सवेल भी लड़खड़ाई टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मैक्सवेल को पांच रन पर वरुण ने बोल्ड किया।
KKR vs RCB LIVE Score : प्लेसिस भी सस्ते में हुए आउट
आरसीबी की टीम लड़खड़ाई। विराट कोहली के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी आउट भी आउट हो गए। फाफ डु प्लेसिस ने 12 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
KKR vs RCB LIVE Score : कोहली सस्ते में आए हुए
कोलकाता के खिलाफ आरसीबी को पहला बड़ा झटका लगा। विराट कोहली को सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया। कोहली 18 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए।
KKR vs RCB LIVE Score : कोहली के बल्ले से निकाला पहला चौका
कोलकाता के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए कोहली का पहले गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू। पारी की पहली गेंद पर कोहली ने चौका जड़ा।
KKR vs RCB LIVE Score : कोलकाता ने बेंगलोर को दिया 205 रन का टारगेट
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। कोलकाता ने आरसीबी को 205 रन का टारगेट दिया।
KKR vs RCB LIVE Score : शार्दुल भी हुए आउट
आरसीबी के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले शार्दुल ठाकुर शानदार पारी खेलकर वापस पवेलियन लौट गए। शार्दुल ने 29 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 68 रन बनाए।
KKR vs RCB LIVE Score : रिंकू सिंह अर्धशतक से चूके
रिंकू सिंह अर्धशतक से चूक गए। उनको हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया। रिंकू ने 33 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
KKR vs RCB LIVE Score : शार्दुल ने जड़ा अर्धशतक
कोलकाता के शार्दुल ठाकुर का ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी है। शार्दुल ने 20 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
KKR vs RCB LIVE Score : शार्दुल की तूफानी पारी जारी
आरसीबी के खिलाफ कोलकाता के शार्दुल ठाकुर की तूफानी पारी जारी है। शार्दुल ने 241.66 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs RCB LIVE Score : शाहरुख खान की कुछ इस तरह हुई धमाकेदार एंट्री
KKR vs RCB LIVE Score : कोलकाता का स्कोर 100 के पार पहुंचा
आरसीबी के खिलाफ कोलकाता का स्कोर 100 के पार पहुंचा। कोलकाता ने 13वें ओवर की दूसरे गेंद पर 5 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरा किया।
KKR vs RCB LIVE Score : मैदान पर दिखे बादशाह
KKR vs RCB LIVE Score : आंद्रे रसेल हुए गोल्डन डक
कोलकाता को एक बार फिर लगा बड़ा झटका। टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज आंद्रे रसेल गोल्डन डक हो गए। कर्ण शर्मा ने रसेल को कोहली के हाथों कैच आउट कराया।