KKR vs LSG Highlights: रिंकू ने खेली आक्रामक पारी, लेकिन लखनऊ के नवाबों ने दर्ज की रोमांचक जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 21, 2023, 12:50 AM IST

IPL 2023, KKR vs LSG Highlights: आईपीएल के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को महज एक रन से हराया। इसी जीत के साथ लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला गया था।
  • लखनऊ ने कोलकाता को एक रन से हराया।

IPL 2023, KKR vs LSG Highlights:आईपीएल के 68वें मुकाबले में लखनऊ के नवाबों ने रोमांचक जीत हासिल की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को उसके मैदान पर रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। लखनऊ ने कोलकाता को 177 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी कोलकाता ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सके। इसी जीत के साथ लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

KKR vs LSG, Nitish Rana, Krunal Pandya,

पूरन ने खेली अर्धशतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। 55 रन पर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। करण शर्मा महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद प्रेरक माकंड़ भी 26 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस भी टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता आउट हो गए। कप्तान क्रुणाल पंड्या भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक भी 28 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद निकोलस पूरन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 193.33 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इसके बाद रवि बिश्नोई भी कुछ खास कमाल नहं दिखा पाए। कोलकाता के वैभव अरोड़ा, शार्दुल ठाकुर और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए।

End of Feed