CSK vs DC Highlights: कम स्कोर होने के बावजूद जीती चेन्नई, दिल्ली के खिलाफ गेंदबाजों ने दिखाया दम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 11, 2023, 12:02 AM IST

IPL 2023, CSK vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स में दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराया। चेन्नई की यह सातवीं जीत है और 15 अंक के साथ टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर बरकरार है।

CSK vs DC Highlight: आईपीएल के 55वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स 27 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा सीजन में 7वीं जीत है। इसी जीत के साथ चेन्नई 15 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर बरकरार है। चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट 167 रन बनाए। चेन्नई ने दिल्ली को 168 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बना सकी। इसी हार के साथ दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

CSK vs DC, TATA IPL 2023, IPL,

चेन्नई और दिल्ली के मैच का ताजा अपडेट यहां देखें।

चेन्नई की हुई खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। 50 रन के अंदर दोनों ओपनर्स आउट होकर पवेलियन लौट गए। ताबड़तोड़ बल्लेबाीजी करने वाले डेवोन कॉन्वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 10 रन पर आउट हो गए। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ भी 24 रन पर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोइन अली भी 7 रन पर आउट हो गए। चेन्नई के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 21 रन पर आउट हो गए। शिवम दुबे ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे ज्यादा देर मैदान पर रुक सके। वे 12 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। अंबाती रायडू भी कुछ खास नहीं कर पाए। वे 17 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मिचेल मार्श ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद धोनी भी 20 रन आउट हो गए। मिचेल मार्श ने उनको आउट किया। दिल्ली के मिचेल मार्श सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

End of Feed