PAK Vs NZ 3rd T20 Highlights: न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरी जीत, सीरीज पर भी कब्जा
PAK Vs NZ 3rd T20 Highlights: न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरी जीत, सीरीज पर भी कब्जा
डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले मे पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए और पाकिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया। फिन एलन ने शतकीय पारी खेली। उन्होने 220.96 की स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 16 छक्के की मदद से 137 रन बनाए। वहीं, डेवोन कॉन्वे, टिम सीफर्ट और डिरेल मिचेल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। पाकिस्तान के हारिस राउफ ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
जवाब मे खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अयूब और मोहम्मद रिजवान बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला, लेकिन जीत नहीं दिला सके। बाबर ने 37 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 58 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
Watch- Pakistan Vs New Zealand 3rd T20 Match Score Live Streaming Online Here
