PAK Vs NZ 2nd T20 Match Highlights: बाबर और फखर ने जड़ा अर्धशतक, फिर भी पाकिस्तान टीम को मिली हार
PAK Vs NZ 2nd T20 Match Highlights: बाबर और फखर ने जड़ा अर्धशतक, फिर भी पाकिस्तान टीम को मिली हार
हैमिल्टन में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए और पाकिस्तान का 195 रन का लक्ष्य दिया। फिन एलन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे 20 रन पर आउट हो गए, जबकि केन विलियम्सन 26 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। पाकिस्तान के हारिस राउफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 19.3 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जबकि फखर जमान ने 50 रन बनाए। इसके बाद कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 22 रन बनाए। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी 10 का आंकड़ा नहीं छू सके। न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।
Watch Pakistan Vs New Zealand 3rd T20 Live Score Streaming Online Here
