SRH vs KKR Highlights, IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को घर पर दी मात

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 5, 2023, 12:01 AM IST

IPL 2023 SRH vs KKR Highlights : आईपीएल के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में हैदराबाद को 9 रन बनाने थे, लेकिन वह केवल 3 रन ही बना सकी और कोलकाता ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। वरुण चक्रवर्ती रहे कोलकाता के जीत के हीरो।

IPL 2023, SRH vs KKR Highlights: आईपीएल के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य था, लेकिन कोलकाता की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। हैदराबाद को आखिरी ओवर में 9 रन की दरकार थी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने इस ओवर में अब्दुल समद का विकेट लेकर केवल 3 रन दिए। कोलकाता की तरफ से शार्दूल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट झटके।

kolkata beat hyderabad

कोलकाता नाईट राइडर्स

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से रिंकू सिंह ने 46 और नीतीश राणा ने 42 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा आंद्रे रसेल ने 24 और जेसन रॉय ने 20 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से टी नटराजन और मार्को यान्सेन ने 2-2 विकेट झटके।

End of Feed