DC vs PBKS Highlights, IPL 2023: प्रभसिमरन की सेंचुरी और हरप्रीत के चौके से पस्त हुई दिल्ली, 31 रन से जीता पंजाब

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 13, 2023, 11:15 PM IST

IPL 2023, DC vs PBKS Highlights: आईपीएल के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ल कैपिटल्स को 31 रन से हरा दिया। दिल्ली के सामने 168 रन का लक्ष्य था, लेकिन पंजाब के स्पिन गेंदबाजों के सामने टीम 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी। हरप्रीत बरार ने 4 विकेट चटकाए।

IPL 2023, DC vs PBKS Highlights: आईपीएल के 59वें मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रन से हरा दिया। दिल्ली के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य था, लेकिन पंजाब के स्पिन गेंदबाजों के सामने टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 136 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। वॉर्नर ने 27 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। बरार के अलावा राहुल चाहर और नाथन एलिस ने 2-2 विकेट चटकाए।

पंजाब किंग्स की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 10 रन के स्कोर पर उसे शिखर धवन के रुप में पहला झटका लगा। उन्होंने 5 गेंद में 7 रन बनाए और इशांत शर्मा की गेंद पर राइली रुसो के हाथो कैच आउट हुए। इशांत ने अगले ही ओवर में लियाम लिविंग्सटन को 4 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। जल्द ही इनफॉर्म बल्लेबाज जितेश शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन चौथे विकेट के लिए सैम करन और प्रभसिमरन सिंह ने 72 रन की साझेदारी कर पंजाब की वापसी करा दी। करन 24 गेंद में 20 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर प्रवीण दुबे की गेंद पर आउट हुए। लेकिन प्रभसिमरन सिंह डटे रहे और उन्होंने आईपीएल करियर का अपना पहला शतक जड़ दिया। वह 65 गेंद पर 103 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

End of Feed