LIVEIND vs SL 3rd T20 Highlights: 91 रन से इंडिया ने श्रीलंका को पटका! पंड्या की कैप्टेंसी में यह लगातार तीसरी T-20 सीरीज जीत

IND vs SL 3rd T20 Highlights: 91 रन से इंडिया ने श्रीलंका को पटका! पंड्या की कैप्टेंसी में यह लगातार तीसरी T-20 सीरीज जीत
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को राजकोट (गुजरात) में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 91 रन के बड़े अंतर से पटखनी दे दी। शनिवार (सात जनवरी, 2023) को हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इसी के साथ सीरीज पर दो-एक के अंतर से कब्जा कर लिया। हार्दिक की कप्तानी में यह टीम इंडिया की लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीत है। हिंदुस्तान की इस जीत के पीछे टीम के सुपर स्टार बैट्समैन सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारी ने अभी अहम योगदान निभाया। दरअसल, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। इंडिया ने 20 ओवर में यादव की 112* रन की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत 228 /5 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में लंका के कप्तान दसुन शनाका की टीम 137 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट पुणे में विलेन बने अर्शदीप सिंह रहे। उन्होंने तीन विकेट 20 रन देकर चटकाए। वहीं, 2-2 विकेट सफलता से हार्दिक, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक ने चटकाए।
IND vs SL 3rd T20 Live Streaming: Watch Here
...जब हार्दिक पंड्या के हाथ आई सीरीज की चमचमाती ट्रॉफी
सीरीज अपने नाम करने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या को विनर्स ट्रॉफी थमाई गई, जिसे लेकर वह जश्न के लिए अपनी टीम के पास कुछ इस कदर पहुंचे। (फोटोः एपी)
India vs Sri Lanka 3rd T-20: अर्शदीप सिंह ने झटका मैच का अंतिम विकेट
India vs Sri Lanka 3rd T-20: 91 रन से इंडिया ने हरा 2-1 से अपने नाम की टी-20 सीरीज
भारत ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में श्रीलंका को 91 रन से हराकर श्रृंखला 2 . 1 से जीती। जीत के बाद मैदान में टीममेट्स के साथ इंडिया के कैप्टन हार्दिक पंड्या। (फोटोः एपी)
IND vs SL 3rd T20 Live: सूर्या की बदलौत चमकी टीम इंडिया, 91 से जीत अपने नाम की सीरीज
टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन सूर्य कुमार यादव की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में चमक कर उभरी। भारत ने 91 रनों से यह मैच जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली, जबकि दूसरा मुकाबला लंका ने जीता था और पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था। IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 137 (16.4 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: श्रीलंका के हाथ से गया मैच! कप्तान शनाका भी आउट
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका के आउट होने के बाद श्रीलंका के हाथ से यह मैच लगभग निकल चुका है। 16वें ओवर की दूसरी गेंद तक टीम नौ विकेट गंवा चुकी थी और 137 रन के स्कोर पर थी। टीम को जीत के लिए 21 बॉल पर 92 रन चाहिए। IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 137/9 (16.1 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: 16 ओवर तक श्रीलंका ने गंवा दिए आठ विकेट
वनिंदु हसरंगा के बाद टीम के लिए रन जुटाने की हड़बड़ी में चमिका करुणारत्ने और एम.तीक्षणा भी अपना विकेट गंवा बैठे। दो बॉल खेलकर करुणारत्ने शून्य पर आउट हुए, जबकि तीक्षणा पांच गेंद पर दो रन बनाकर आउट हो गए। IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 135/8 (16 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: गए दो और विकेट, संकट में लंका
श्रीलंका फिलहाल संकट में नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि धनंजय डिसिल्वा (22 रन) और डब्ल्यू हसरंगा (नौ रन) भी 11वें से 12वें ओवर के बीच चलते बने। IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 121/6 (12.6 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: झटके पर यूं लगे तीन झटके!
श्रीलंका को झटके पर झटके पर तब लगे जब टीम का दूसरा विकेट चटका। पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर पी.निशंका 15 रन (17 बॉल) पर आउट हो गए। उनके बाद ए.फर्नांडो छठे ओवर की पहली बॉल पर आउट हुए और वह सिर्फ तीन बॉल का सामना कर एक ही रन बना पाए थे, जबकि चरिथ असलंका 19 रन (14 बॉल) बनाकर आउट हो गए। IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 84/4 (9.3 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: लंका को पहला झटका, मेंडिस आउट
श्रीलंका को पहला झटका तब लगा जब कुशल मेंडिस चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अक्षर पटेल की गेंद पर अर्शदीप सिंह ने उनका कैच लपका। उन्होंने 15 बॉल पर 23 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के जड़े।IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 44/1 (4.5 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: सूर्या ने जड़ा अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा शतक, लगाई रिकॉर्डस की झड़ी
टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में उपकप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से कहर बरपा दिया। उन्होंने अपना 360 डिग्री वाली आक्रामक रुख दिखाते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना तीसरा शतक जड़ दिया। साल...
पढ़ें, पूरी खबर।IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 36/0 (3.5 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: सूर्यकुमार ने गुलाटी मारकर जड़ा छक्का, हर कोई रह गया हक्का-बक्का
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचा दिया। उन्होंने अपना आतिशी बल्लेबाजी की मुजाहिरा पेश करते हुए 26 गेंद में पचासा जड़ दिया। पचासा जड़ने से ठीक पहले सूर्यकुमार ने अपना 360 अंदाज दिखाते हुए 13वें ओवर में...
पढ़ें, पूरी खबर।IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 35/0 (3.3 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: भारत की ओर से किसने दिया कितने रनों को योगदान?
सूर्यकुमार यादव के नाबाद शतक से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में पांच विकेट पर 228 रन बनाये। सूर्यकुमार 51 गेंद में सात चौकों और नौ छक्कों की मदद से 112 रन बनाकर नाबाद रहे । अक्षर पटेल ने नौ गेंद में 21 रन बनाये। इससे पहले शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रन का योगदान दिया।IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 30/0 (2.4 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: पंड्या ने फेंका पहला ओवर, दिए सिर्फ छह रन
टीम इंडिया की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर फेंका और उन्होंने इसमें सिर्फ छह रन दिए। उनके बाद दूसरा ओवर अर्शदीप सिंह ने कराया। श्रीलंका को फिलहाल जीत के लिए 18.5 ओवर में 218 रन चाहिए।IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 11/0 (1.1 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: चिंगम चबा-चबा लंका के बॉलर्स को धुना, फिर यूं जाहिर की खुशी
IND vs SL 3rd T20 Live: सैकड़ा जमाने के बाद मैदान में यूं चमका 'सूर्य'
टीम इंडिया की ओर से अपना सैकड़ा जमाने के बाद हेलमेट उतारकर और बल्ला ऊपर उठाकर खुशी का इजहार करते सूर्य कुमार यादव। (फोटोः एपी)IND vs SL 3rd T20 Live Score: SL 1/0 (0.3 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: यह सूर्या की 43वीं पारी में तीसरी टी-20 सेंचुरी
IND vs SL 3rd T20 Live: चमके सूर्या! लंका के सामने खड़ा किया यह स्कोर
भारत के सूर्य कुमार यादव की विस्फोट पारी के बलबूते टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने तीसरे टी-20 मैच में 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। जीत के लिए लंका को 229 रन बनाने होंगे, जबकि सूर्या ने 51 गेंदों पर 112 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और नौ छक्के जड़े। वह इस दौरान 219.61 के स्ट्राइक रेट से खेले। IND vs SL 3rd T20 Live Score: India 228/5 (20 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: लोट-लोट मैदान में लुटा दी लंका के गेंदबाजों की लुटिया!
भारत के स्टार बैट्समैन सूर्य कुमार यादव शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में फुलटू हाई जोश में नजर आए। उन्होंने इस दौरान कुछ ऐसे दमदार शॉट्स भी खेले, जिनके बाद वह पिच पर गिर गए। हालांकि, उनके इस तरह के शॉट्स ने श्रीलंका के गेंदबाजों की मैदान में लुटिया जरूर डुबो दी।IND vs SL 3rd T20 Live Score: India 224/5 (19.5 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: पचासा जड़ यूं बल्ले से किया 'सलाम'
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने अपना पचासा पूरा करने का बाद यूं बल्ला उठाकर अपनी टीम और फैंस की तालियों-हूटिंग का अभिवादन स्वीकार किया। (फोटोः एपी)IND vs SL 3rd T20 Live Score: India 196/5 (17.2 Over)
IND vs SL 3rd T20 Live: लंबा शॉट लगाने के चक्कर में हुड्डा भी आउट
सूर्या को फुलटू जोश में देखकर भारत के दीपक हुड्डा भी लंबा शॉट खेलने वाले थे और उन्होंने गेंद को उठा दिया। पर बदकिस्मती से दिलशान मदुशंका की बॉस पर वनिंदु हसरंगा ने उनका कैच लपक किया। वह दो बॉस पर सिर्फ चार रन बना पाए थे, जिसमें एक चौका शामिल रहा।IND vs SL 3rd T20 Live Score: India 196/5 (17.2 Over)