LIVEInd Vs SA 1st Test Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, राहुल की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में

Ind Vs SA 1st Test Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, राहुल की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में
India Vs South Africa Score (लाइव क्रिकेट मैच स्कोर), IND vs SA 1st Test Match Score Update,Bharat Banaam Dakshin Africa Cricket Streaming Online Today Match Highlights: केएल राहुल की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया पहले दिन मजबूत स्थिति पर पहुंच गई है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 59 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने बड़ी साझेदारी कर टीम को संभाला। हालांकि, विराट कोहली 38 रन पर आउट हो गए, जबकि श्रेयस 31 रन पर। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका का टॉस तय समय पर नहीं हो पाया था। टॉप दोपहर 1 बजे होना था, लेकिन 45 मिनट की देरी से टॉस हुआ और मैच का आगाज दोपहर 2 बजे हुआ। वहीं, तीसरे सेशन का खेल बारिश के कारण पूरा नहीं खेला जा सका।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर।
India Vs South Africa 1st Test Match Live Score Streaming Watch Here
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट लाइव: रबाडा ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कागिसो रबाडा ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने कुल 17 ओवर किए, जिसमें 2.58 की इकोनॉमी से 44 रन दिए और सबसे ज्यादा 5 विकेट भी चटकाए। इसके अलावा उन्होंने 3 मेडन ओवर भी निकाला।
India vs South Africa Test Live: पहले दिन का खेल हुआ खत्म
सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 59 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट लाइव: अभी भी जारी है बारिश
सेंचुरियन में अभी भी बारिश हो रही है। बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सकता है। टीम इंडिया ने 59 ओवर 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना चुकी है।
India vs South Africa Test Live: बारिश के कारण रुका मैच
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: बारिया के कारण चुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया की पारी को रोकना पड़ा। तीसरे सेशन के खत्म होने तक टीम ने 59 ओवर में 8 विकेट के 208 रन बना लिए हैं।
Live Test Score: भारत का स्कोर 200 के पार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेहमान टीम भारत मजबूत स्थिति की ओर बढ़ रही है। टीम ने 58 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और मोहम्मद सिराज क्रीज पर डटे हुए हैं।
India vs South Africa Test Live: टीम इंडिया को लगा 8वां झटका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को 200 रन के अंदर 8वां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह खाता खोलकर वापस पवेलियन लौट गए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और वे 1 रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs SA 1st Test Live: राहुल का शानदार अर्धशतक
भारतीय के टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला सेंचुरियन में जमकर चल रहा है। उन्होंने 7 चौके और दो छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले राहुल ने सेंचुरियन पर शतकीय पारी खेली थी।
India vs South Africa Test Live: भारत का स्कोर 200 के करीब
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का दूसरा सेशन खत्म हो चुका है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।
IND vs SA 1st Test Live: शार्दुल भी वापस पवेलियन लौटे
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 46.2 ओवर में 164 रन पर 7वां झटका लगा। रवि अश्विन के बाद शार्दुल ठाकुर भी आउट हो गए। वे 24 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह हैं।
India vs South Africa Test Live: टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने 150 का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 41.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं।
IND vs SA 1st Test Live: किंग कोहली भी हुए आउट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किंग कोहली भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 64 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर केएल राहुल और रवि अश्विन हैं।
India vs South Africa Test Live: टीम इंडिया को लगा एक और झटका
टीम इंडिया को 27 ओवर में 92 रन चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजीकर टीम को संभाला, लेकिन वे 31 रन पर आउट हो गए। अब क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल हैं।
IND vs SA 1st Test Live: टीम इंडिया का स्कोर 100 के करीब
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लंच तक टीम इंडिया ने 26 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
India vs South Africa Test Live: कोहली और श्रेयस ने की अर्धशतकीय साझेदारी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने 77 ओवर में 56 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को संभाला।
India vs South Africa Test Live: टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब शुरुआत करने वाले टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
IND vs SA 1st Test Live: गिल भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी
टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को 11.1 ओवर में 24 रन पर तीसरा बड़ा झटका लगा। शुभमन गिल महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर हैं।
IND vs SA Test Live: यशस्वी नहीं दिखा पाए कमाल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को 10 ओवर में 23 रन पर दूसरा बड़ा झटका लगा। रोहित शर्मा के बाद यशस्वी जायसवाल भी आउट होकर पवेलियन लौट गए।
IND vs SA Test Live: रोहित शर्मा आउट
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें कगिसो रबाडा ने एक बार फिर से अपना शिकार बनाया है।
IND vs SA 1st Test Live: गेंदबाजी करने में हो रही परेशानी
पिच गिली होने के चलते एक एंड पर मिट्टी डाली गई है इस पर कदम रखते ही गेंदबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्को यानसेन की दो बॉल अलग दिशा में चली गई।
Ind Vs SA LIVE: मैच पर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर आ चुके हैं।