महान अंपायर डिकी बर्ड का 92 साल की उम्र में निधन

पूर्व अंपायर डिकी बर्ड का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। यॉर्कशर काउंटी क्लब ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब को बड़े दुख के साथ यह घोषणा करनी पड़ रही है कि क्रिकेट के सबसे चहेते लोगों में से एक हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड एमबीई ओबीई का 92 वर्ष की आयु में अपने घर पर निधन हो गया।’’

अपने जमाने के बेहद लोकप्रिय और महान अंपायर हेरोल्ड ‘डिकी’ बर्ड का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बर्ड ने 1973 और 1996 के बीच अपने लंबे करियर में 66 टेस्ट और 69 एकदिवसीय मैचों में अंपायरिंग की थी। अंपायर के तौर पर बर्ड का आखिरी टेस्ट 1996 में लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इसी मैच में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने टेस्ट प्रारूप में पदार्पण किया था। यॉर्कशर काउंटी क्लब ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब को बड़े दुख के साथ यह घोषणा करनी पड़ रही है कि क्रिकेट के सबसे चहेते लोगों में से एक हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड एमबीई ओबीई का 92 वर्ष की आयु में अपने घर पर निधन हो गया।’’

Dickie Bird

डिकी बर्ड (साभार-X)

उन्होंने कहा, ‘‘ वह अपने पीछे खेल भावना, विनम्रता और खुशी की विरासत के साथ कई पीढ़ियों के प्रशंसकों की एक फौज छोड़ गये हैं।’’ बर्ड का यॉर्कशर के साथ लंबे समय तक जुड़ाव रहा। उन्होंने 1956 में इस काउंटी के साथ अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की और 1964 में करियर समाप्त होने तक 93 मैचों में 3,314 रन बनाए। इसमें दो शतक भी शामिल हैं।

End of Feed