लांस क्लूजनर ने की हार्दिक पंड्या की तारीफ, लेकिन कहा- उठा सकते हैं ये कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 3, 2023, 10:18 PM IST

Lance Klusener praises Hardik Pandya: दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज ऑलराउंडर्स में से एक बताते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूजनर ने कहा है कि अपने कार्यभार के प्रबंधन के लिये वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का कदम उठा सकता है।

हार्दिक पंड्या को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हरफनमौलाओं में से एक बताते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूजनर ने शनिवार को कहा कि अपने कार्यभार के प्रबंधन के लिये वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का कदम उठा सकता है। अपने करियर में कई बार चोटों से जूझते आये पंड्या ने आखिरी टेस्ट सितंबर 2018 में खेला था । वह तब से सीमित ओवरों का क्रिकेट ही खेल रहे हैं और आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से खुद को बाहर रखा है।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या

क्लूजनर ने कलकत्ता खेल पत्रकार क्लब द्वारा आयोजित बातचीत में कहा ,‘‘ पंड्या शानदार क्रिकेटर है और अगर वह फिट रहता है और 135 की रफ्तार से गेंद डालता है तो उसका सामना करना हमेशा कठिन है । वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में से है ।’’ पंड्या ने यह कहकर खुद को डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर कर लिया कि यहां तक पहुंचने के भारत के सफर में एक प्रतिशत योगदान भी नहीं देने के बाद किसी और की जगह लेना अनुचित होगा।

End of Feed