'रोहित शर्मा भारतीय टीम में अभी कई साल तक खेलेंगे' जानिए किसने कह दिया ऐसा

Rohit Sharma: भारत की आगे की प्लानिंग में रोहित की जगह पर बहस तब तेज हो गई जब खबर आई कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित को बता दिया है कि वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं।

Rohit Sharma: वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर भले ही सवाल उठ रहे हों, लेकिन उनके पहले मेंटोर लालचंद राजपूत को पूरा भरोसा है कि भारत के पूर्व कप्तान अभी 'कुछ और साल' खेल सकते हैं। राजपूत का मानना है कि रोहित की मौजूदा परेशानी 20 साल तक क्रिकेट खेलने से शरीर पर पड़े 'नेचुरल नुकसान' की वजह से है। भारत की आगे की प्लानिंग में रोहित की जगह पर बहस तब तेज हो गई जब खबर आई कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित को बता दिया है कि वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को तुरंत खारिज कर दिया।

Rohit ICC

रोहित शर्मा (फोटो साभार- ICC)

रोहित शर्मा के पहले मेंटोर थे राजपूत

राजपूत ने PTI से कहा, "मैं अफवाहों पर यकीन नहीं करता। जब तक कुछ सच में न हो, तब तक उस पर बात नहीं करनी चाहिए। मुझे अब भी लगता है कि वो कुछ और साल खेलने के काबिल हैं।" राजपूत ने ही NCA में सबसे पहले रोहित की टैलेंट को पहचाना था। राजपूत बोले, "वो फिट हैं और उन्होंने फिटनेस पर बहुत काम किया है। अगर आप उन्हें अभी देखो तो वो पहले से ज्यादा स्लिम लगते हैं। पिछले मैच में उनकी बैटिंग में पुराने रोहित की झलक दिखी। मुझे लगता है बस एक अच्छी पारी की जरूरत है।" राजपूत 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के मैनेजर भी थे।

End of Feed