कर्नाटक क्रिकेट ने किया राहुल और अनिल का सम्मान, मैच से पहले हुआ स्टैंड का अनावरण

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले कर्नाटक क्रिकेट संघ ने अपने दो दिग्गजों को सम्मानित किया। अब चिन्नास्वामी में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम का स्टैंड होगा जिसका अवावरण रविवार को मैच से ठीक पहले किया गया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले मुकाबले से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 'अनिल कुंबले एंड' और 'राहुल द्रविड़ एंड' का अनावरण किया गया। यह अनावरण भारत और कर्नाटक के खेल जगत के दो महानतम दिग्गजों को सम्मानित करने के तौर पर किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आधिकारिक X हैंडल ने कुंबले और द्रविड़ को सम्मानित करते हुए एक वीडियो शेयर किया।

rahul dravid and anil kumble end

राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले एंड (साभार-x)

कुंबले भारत के लिए सर्वोच्च विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 401 मैचों में 30.06 के औसत से 953 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10/74 है और वे एक पारी में दस विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने अपने करियर में 39 बार चार विकेट, 37 बार पांच विकेट और आठ बार दस विकेट चटकाए हैं। द्रविड़ भारत के तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 599 पारियों में 48 शतक और 145 छक्के सहित 45.57 के औसत से 24,064 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के हेड कोच के रूप में 2024 टी20 विश्व कप भी जीता था।

End of Feed