IPL 2026 के आगाज से पहले कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने विशेषज्ञ समिति को दी सुरक्षा उपायों की जानकारी

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने विशेषज्ञ समिति को आईपीएल 2026 के आगाज से पहले लागू किए जाना वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी है।

बेंगलुरु: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अधिकारियों ने शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति से मुलाकात की और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र से पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किए जा रहे सुरक्षा उपायों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। राज्य सरकार ने चार जून, 2025 को हुई भगदड़ के कारण महीनों से चली आ रही अनिश्चितता के बाद हाल ही में इस स्टेडियम में आईपीएल मैच आयोजित करने की अनुमति दी है।

chinnaswamy stadium

चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरू

बेंगलुरू में खेले जाएगा आईपीएल 2026 का उद्धाटन मैच

मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 28 मार्च को आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। केएससीए के आधिकारिक प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा,'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कर्नाटक सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने आज कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ में केएससीए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अधिकारियों के साथ बैठक की।'

End of Feed