सूर्या को दे देनी चाहिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी, 1983 वर्ल्ड चैंपियन ने रखी मांग

क्या आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को अपना कप्तान बदल देना चाहिए। 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्य ने मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट को अजीबोगरीब सलाह दी है। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का यह तीसरा साल है। पिछले सीजन टीम प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही थी।

आईपीएल शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है, लेकिन इससे पहले 1983 वर्ल्ड कप टीम के विजेता खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट के सामने अजीबोगरीब मांग रख दी है। दरअसल उनकी डिमांड है कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को अपना कप्तान बदल देना चाहिए। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को साल 2024 में इस टीम की कमान सौंपी गई थी। बतौर कप्तान मुंबई के साथ उनका पहला साल फीका रहा। इस साल मुंबई ने इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन किया और आखिरी पर फिनिश किया। हालांकि, पिछले सीजन मुंबई ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया। इसके बावजूद कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि हार्दिक को कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए।

mumbai indians captaincy

मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या (साभार-X)

हार्दिक-रोहित और सूर्या को करनी चाहिए बात

श्रीकांत का मानना है कि एक बार हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को साथ बैठना चाहिए और भविष्यक का रोडमैप तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कप्तानी उनके समझ से परे है। दो-दो वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान रोहित और सूर्या, हार्दिक की कप्तानी में खेल रहे हैं।

End of Feed