श्रीकांत ने टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठाए गंभीर सवाल, इस खिलाड़ी को बाहर करने से नाराज

Kris Srikkanth On Removing Of Sanju Samson From T20I Squad: अजीत अगरकर की अध्यक्ष्ता वाली बीसीसीआई की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति आए दिन चर्चा व विवादों में रहती आई है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने टीम इंडिया के चयन पर सवाल उठाए हैं और इसकी वजह बना है एक खिलाड़ी।

क्रिस श्रीकांत ने ज़िम्बाब्वे सीरीज़ के लिए T20I टीम में संजू सैमसन के न होने पर सवाल उठाए हैं और टीम सिलेक्शन में भेदभाव का आरोप लगाया है। अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए, श्रीकांत ने सैमसन को टीम से बाहर करने की वजह पूछी और फैंस को याद दिलाया कि वह 2026 T20 वर्ल्ड कप के MVP (मोस्ट वेलुएबल प्लेयर) थे। उन्होंने अभिषेक शर्मा को तो लगातार मौके देने, लेकिन सैमसन को न देने की वजह पर भी सवाल उठाए।

Kris Srikkanth raises questions on removal of sanju samson for india t20 squad

क्रिस श्रीकांत ने चयकर्ताओं पर उठाए सवाल (PTI/AP)

श्रीकांत ने कहा, "सैमसन वर्ल्ड कप के MVP थे। उन्हें मौका क्यों नहीं मिलता, जबकि अभिषेक को ऐसे मौके मिलते हैं? यह एक बहुत सही सवाल है। अभिषेक को लगातार मौके मिल रहे हैं; तो सैमसन को क्यों नहीं? एक खिलाड़ी के साथ ऐसा क्यों हो रहा है और दूसरे के साथ क्यों नहीं?"

End of Feed