Sachin Tendulkar Birthday: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 24 मार्च को अपना जन्मदिन काफी अच्छे तरीके से सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने शानदार औसत और अच्छे स्ट्राइक रेट की बदौलत उम्र का अर्धशतक पूरा किया। सचिन ने बर्थ-डे वाले दिन की शुरुआत एक अलग अंदाज में किया और इस अनोखे पल को उन्होंने अपने कैमरे में भी रिकॉर्ड किया। उन्होंने इस पल को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के साथ भी सेलिब्रेट किया। सचिन ने फोटो शेयर कर लिखा- टी टाइम, 50 नॉट आउट।
सचिन तेंदुलकर। (फोटो- सचिन तेंदुलकर के ट्विटर से।)
Tea time: 50 Not Out! t.co/WzfK88EZcN
— ANI (@ANI) Apr 24, 2023
ICYMI : Watch the Master Blaster's 5️⃣0️⃣th 🎂 celebration at Wankhede 🥳👉 t.co/tEF89zx1ZZ#OneFamily…
— ANI (@ANI) Apr 24, 2023
जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर को बड़ा सम्मान
भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन के अवसर पर प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में सोमवार को उनके नाम पर एक गेट का अनावरण किया गया। सचिन सोमवार को 50 साल के हो गए हैं। उन्होंने एससीजी में पांच टेस्ट मैचों में 157 की औसत से 785 रन बनाए।
Two legends of the game, now part of this ground forever 🏏We have today unveiled the Lara-Tendulkar gates, where… t.co/gbssW10FZt
— ANI (@ANI) Apr 24, 2023
दो दिन पहले से शुरू हो गया था सेलिब्रेशन
सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन भले 24 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इस बार उनका बर्थ-डे सेलिब्रेशन दो दिन पहले से शुरू हो गया था। पिछले दिनों मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान भी केट काट कर बर्थ डे सेलिब्रेट किया था। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर भी उन्होंने अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट किया।
