IND vs AUS Rivalry: जानिए कैसे पिछले 75 सालों में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ गई प्रतिद्वंद्विता

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2023, 07:00 AM IST

IND vs AUS Cricket Rivalry: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी रही है। कभी-कभी इस टक्कर की तुलना भारत-पाक क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता से भी होती आई है। लेकिन पिछले 75 सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता तेजी से बढ़ती ही गई है। आइए जानते हैं कैसा रहा है ये सफर।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 2023
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू
  • 75 सालों में बढ़ी है दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता

IND vs AUS Cricket Rivalry: आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज श्रृंखला परंपरागत हो चुकी है लेकिन भारत बनाम आस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों में भावनाओं की अहमियत पिछले 75 वर्षों में दोनों देशों के बीच श्रृंखलाओं के नतीजों से देखी जा सकती है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पिछले 75 वर्षों में प्रतिद्वंद्विता काफी बढ़ चुकी है और नौ फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली आगामी चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला भी काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है। इससे पहले आस्ट्रेलियाई टीम के भारत में खेले गये कुछ बेहतरीन मैचों के आंकड़े किसी न किसी तरह काफी दिलचस्प रहे हैं।

IND vs AUS CRICKET RIVALRY

भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता (AP File)

ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारतीय टीम 1969 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में दूसरी पारी में सात विकेट पर 89 रन बनाकर मुश्किल में थी और उसे मैच बचाने के लिये किसी चमत्कार की जरूरत थी। अजीत वाडेकर और श्रीनिवास वेंकटराघवन क्रीज पर थे। दोनों के बीच आठवें विकेट की साझेदारी बन रही थी लेकिन अंपायर शंभु पान ने वेंकटराघवन को विकेट के पीछे कैच आउट का विवादास्पद फैसला किया और यह भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट इतिहास के सबसे डरावनी घटनाओं में जुड़ गया।

End of Feed