IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्रारंभिक टीम का ऐलान किया है। इस टीम में उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया है जिसने आज तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, ये खिलाड़ी हैं जेमी ओवरटन (Jamie Overton)। वो एक खतरनाक ऑलराउंडर हैं और इंग्लैंड की टीम उनके जरिए भारत को चौंकाने का प्रयास करेगी।
जेमी ओवरटन (Instagram/JamieOverton)
ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने अपने करियर का एकमात्र टेस्ट मैच तीन साल पहले खेला था और अब वो भारत के खिलाफ गुरुवार से ओवल में शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं।
सरे काउंटी टीम के इस 31 वर्षीय ऑलराउंडर ने 2022 में लीड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए थे और 97 रन बनाए थे। उन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से तीन मैच खेले थे। ओवरटन को छोड़कर, पिछले मैच में चुने गए 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है।
पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टेस्ट टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, जेमी स्मिथ, जोश टंग, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, क्रिस वोक्स और जेमी ओवरटन।
