IND vs SA First Test: रोहित ने लगाई केएल राहुल के बतौर विकेटकीपर खेलने पर मुहर, जानिए बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले क्या बोले हिटमैन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 26, 2023, 10:55 AM IST

रोहित शर्मा ने विश्व कप फाइनल में हार के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट से पहले पीसी की है।

Rohit Sharma Press Conference ahead of IND vs SA Boxing day Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज मंगलवार को सेंचुरियन में होने जा रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धाकड़ खिलाड़ी विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद पहली बार मैदान में उतर रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छे प्रदर्शन की आशा जताते हुए केएल राहुल के बतौर विकेटकीपर खेलने पर मुहर लगा दी है। जानिए हिटमैन ने बॉक्सिंग डे टेस्ट की पूर्व संध्या पर क्या-क्या कहा? पेश हैं मुख्य अंश...

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार Star Sports)

युवा खिलाड़ी हैं अफ्रीकी चुनौती के लिए तैयार

रोहित ने युवा खिलाड़ियों से सजी टीम के बारे में कहा,जो खिलाड़ी यहां पहली बार खेल रहे हैं उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण है। वो इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। चुनौतियों की बात करें तो यहां पर गेंदबाजों का दबदबा रहता है। गेंद में उछाल और हलचल तेज गेंदबाजों को मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच पर दरारों की वजह से बल्लेबाजी करना और मुश्किल हो जाता है। इस वजह से मैच के दौरान अनियमित उछाल देखने को मिलता है।

End of Feed