केएल राहुल ने बताया, कौन सी खूबी मानव सुथार को बनाती है खास और खतरनाक गेंदबाज

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान केएल राहुल ने बताया कि बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुधार की कौन सी खूबियां बनाती है स्पेशल और खतरनाक गेंदबाज?

गॉल: भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान केएल राहुल ने कहा कि बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार की एक्शन में कोई खास बदलाव किए बिना गेंद की गति में विविधता लाने की शानदार क्षमता और सटीकता उन्हें हर तरह की परिस्थितियों में बेहद खतरनाक गेंदबाज बनाती है। सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट चटकाए और भारत को 165 रन से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

kl rahul Manav Suthar

केएल राहुल और मानव सुथार

क्या बनाता है सुथार को खास?

राहुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'एक ही एक्शन और एक ही कोण से गेंदबाजी करते हुए मामूली बदलाव करना, बिना गति बदले गेंद को धीमा और तेज करना उनकी खासियत है। वह कोण में भी बहुत मामूली बदलाव करते हैं।' उन्होंने कहा कि सुथार ने गॉल में हवा का भी बेहतरीन इस्तेमाल किया। राहुल ने कहा,'गॉल में जब हवा एक तरफ से चल रही थी तो उन्होंने 'ड्रिफ्ट' का बहुत अच्छी तरह इस्तेमाल किया। इसके बाद गेंद सीधी हुई या अंदर आई। यह ऐसी चीज है जो वह भारत में भी हमेशा से करते आए हैं।'

End of Feed