KL Rahul Fifty: इकाना में केएल राहुल ने खेली कप्तानी पारी, जड़ दिया सीजन का दूसरा अर्धशतक

KL Rahul Fifty: चेन्नई के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेली। राहुल ने इस सीजन का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया। राहुल ने डिकॉक के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई और लखनऊ का मुकाबला
  • राहुल ने खेली कप्तानी पारी
  • 34 गेंद में जड़ दिया अर्धशतक

KL Rahul Fifty: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल 2024 का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। राहुल और डिकॉक ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। राहुल ने इस दौरान इस सीजन का दूसरा अर्धशतक जड़ा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 134 रन जोड़े और टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी।

kl rahul fifty ipl 2024

केएल राहुल (साभार-IPL)

राहुल ने 31 गेंद में पूरी की फिफ्टी

केएल राहुल ने सीएसके के गेंदबाजों को बिना कोई मौका दिए 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौका और 3 छक्के लगाए। राहुल का यह सीजन का दूसरा और आईपीएल करियर का 36वां अर्धशतक है।

End of Feed