भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तीसरे टेस्ट में जब कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा की तो सभी फैंस के चेहरे खिल गए। दरअसल इस टेस्ट में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी। पहला केएल राहुल इस टीम में नहीं थे और उनकी जगह इस सीरीज में पहली बार शुभमन गिल को शामिल किया गया। दूसरा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के स्थान पर उमेश यादव को शामिल किया गया।
केएल राहुल, भारत
इंदौर टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की बात करें तो केएल राहुल का बल्ला नहीं चल रहा था। नतीजा फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद भी लगातार सेलेक्टर्स पर सवाल खड़े कर रहे थे और शुभमन गिल को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे थे। आखिरकार टीम ने इंदौर टेस्ट में गिल को मौका दिया। केएल राहुल ने इस सीरीज में कुल 38 रन बनाए हैं। उन्होंने नागपुर में 20 और दिल्ली की पहली और दूसरी पारी में क्रमश; 17 और 1 रन की पारी खेली थी।
@mufaddal_vohra Chalo guys shubman gill is playing. The day for which we waited for so long 🙏 t.co/I1vM6ndNqY
— ANI (@ANI) Mar 1, 2023
पहले उप-कप्तानी और अब टीम से बाहर
इससे पहले टीम मैनजमेंट ने जब दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की थी तो केएल राहुल को उप-कप्तानी से हटाकर यह संकेत दे दिए थे कि इंदौर में उनका खेलना मुश्किल है। हालांकि, मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि उप-कप्तानी से हटाने का कोई मतलब न निकाला जाए।
After a long time, we are finally going to see Rohit Sharma and Shubman Gill as the opening pair in Tests again. 😁 t.co/GpaSGQVZKL
— ANI (@ANI) Mar 1, 2023
बीसीसीआई को फैंस का शुक्रिया
केएल राहुल के ड्रॉप होते ही फैंस ने अलग-अलग तरह करी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी और शुभमन गिल को मौका दिए जाने पर बीसीसीआई का शुक्रिया किया। इससे पहले केएल राहुल के फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने लगातार बीसीसीआई पर सवाल खड़े किए थे। वह इस मुद्दे पर आकाश चोपड़ा से भी सोशल मीडिया पर भिड़ गए थे।
