IND vs SA 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करीबी अंतर से जीत का कप्तान राहुल ने किसे दिया श्रेय?

रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में करीबी अंतर से जीत के बाद टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। जानिए उन्होंने क्या कहा?

रांची: भारतीय कप्तान के एल राहुल ने रविवार को रांची में खेले गए पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद अपने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपनी योजना के अनुसार डटे रहे। राहुल ने मैच के बाद सम्मान समारोह में कहा,'अगर मैं कहूं कि हम आखिर में नर्वस नहीं हुए थे तो यह झूठ होगा। हम वनडे क्रिकेट काफी समय बाद खेल रहे थे। लेकिन हम लगातार विकेट लेते रहे और हमारे गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं पर टिके रहकर गेंदबाजी की।'

KL Rahul and Virat Kohli

केएल राहुल और विराट कोहली

17 रन के अंतर से दी दक्षिण अफ्रीका को मात

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (135 रन) के 52वें वनडे शतक के बाद तेज गेंदबाज हर्षित राणा (तीन विकेट) और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (चार विकेट) के झटकों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली। कोहली ने दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा (51 गेंद में 57 रन) के साथ 136 रन की साझेदारी निभाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

End of Feed