Ranji Trophy: ससुर के सामने केएल राहुल ने जड़ा शतक, पडिक्कल ने भी खेली कप्तानी पारी; पहले दिन बरसे रन

क्वार्टर फाइनल में मुंबई पर कर्नाटक की जीत में शानदार शतक जड़ने वाले भारत के टेस्ट और वनडे विशेषज्ञ राहुल ने एक और शानदार पारी खेली। उन्होंने 211 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से अपना 25वां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले दिन का खेल खत्म होने पर पडिक्कल 236 गेंद पर 148 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए हैं।

लखनऊ, भाषा। सीनियर सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (141) और कप्तान देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 148) के बड़े शतक से कर्नाटक ने रविवार को यहां उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन दो विकेट पर 355 रन बनाकर बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ाए। उत्तराखंड के कप्तान कुणाल चंदेला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद कर्नाटक के दो अनुभवी बल्लेबाजों ने विरोधी गेंदबाजों को काफी परेशान किया।

KL Rahul Hundred

केएल राहुल ने जड़ा शतक। फाइल फोटो

End of Feed