KKR vs MI Playing 11: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर, देखें दोनों की संभावित प्लेइंग 11

KKR vs MI Playing 11 Today Match( कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन): आईपीएल 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार (11 मई 2024) को कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से होने वाली है। आइए जानते हैं कि मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी होगी।

Today Match KKR vs MI Team Playing 11 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से होने वाली है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित मैच में में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं। इस मैच को जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर देगी ऐसे में वे अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 खिलाना चाहेगी।

KKR vs MI

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो- BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस का सफर इस साल बेहद खराब रहा है। टीम ने 12 में से केवल 4 मैच जीते हैं। वे आईपीएल 2024 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। ऐसे में इस मैच में वे जीतकर अच्छा अंत करना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर शानदार रहा है। उन्होंने 11 में से 8 मैच जीत लिए हैं। वे टेबल पर टॉप पर मौजूद हैं। ऐसे में अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है।

End of Feed