KKR vs GT Dream11 Prediction: कोलकाता और गुजरात का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

KKR vs GT Dream11 Prediction, Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला ईडेन गार्डन्स कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैदान पर केकेआर को एकमात्र जीत हैदराबाद के खिलाफ मिली थी। उसने हैदराबाद को 80 रन से हराया था।

KKR vs GT Dream11 Prediction, Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला कोलकाता अपने होम ग्राउंड ईडेन गार्डन्स पर खेलेगी जो इस सीजन इस मैदान पर उनका चौथा मुकाबला है। अब तक हुए 3 मुकाबलों में 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला जीतने में टीम कामयाब रही है। इस मैदान पर केकेआर ने हैदराबाद को 80 रन से हराया था।

KKR vs GT Dream 11 Team

कोलकाता और गुजरात टाइटंस ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो एक तरफ गुजरात 7 मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर टॉप पर है तो वहीं कोलकाता की टीम छठे नंबर पर है और उसने 7 में से 3 मुकाबला जीता है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को बाकी बचे 7 में से 5 मैच में जीत की दरकार है। ऐसे में अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी के लिए यह मुकाबला अहम है। कोलकाता की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 95 रन पर आउट हो गई थी। इस मुकाबले में टीम उन गलतियों से सबक लेकर उतरना चाहेगी।

End of Feed