KKR vs CSK Pitch Report: कोलकाता और चेन्नई के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, KKR vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match: आज (7 May 2025) आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन कोलकाता में होना है। अब तक कोलकाता की टीम ने 11 मैचों में 5 जीत दर्ज की हैं और प्लेऑफ की दौड़ में शामिल रहने के लिए उनके लिए ये मैच महत्वपूर्ण है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अब भी दसवें नंबर पर है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है। यहां हम जानेंगे इस मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान के खास आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का आज 57वां मुकाबला होगा
  • कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • कोलकाता-चेन्नई मैच का आयोजन कोलकाता में होगा

KKR vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings) के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा। अब तक कोलकाता की टीम ने आईपीएल 2025 में 11 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है और उतने ही मैच गंवाए हैं, हालांकि प्लेऑफ में जाने की उनकी उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। वहीं, दूसरी तरफ है चेन्नई सुपर किंग्स जिसने अपने 11 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 9 मुकाबले गंवाए हैं। आज का मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) करेंगे। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हैं।

KKR vs CSK Pitch Report IPL 2025 Today Match

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2025 के इस 57वें मुकाबले से पहले चेन्नई और कोलकाता की अंक तालिका में स्थिति को देख लेते हैं। मौजूदा अंक तालिका में केकेआर की टीम 11 अंक लेकर छठे पायदान पर है और उसका नेट रन रेट 0.249 है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों के साथ 10वें नंबर पर है और उनका नेट रन रेट -1.117 है। चेन्नई की टीम आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है और वो यहां सिर्फ कोलकाता का खेल बिगाड़ सकती है। अब तक कोलकाता और चेन्नई के बीच आईपीएल इतिहास में 30 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 19 मुकाबले चेन्नई की टीम ने जीते हैं और 11 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किए हैं। वहीं, अगर बात करें कोलकाता के मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों की तो अब तक आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच 10 मैच हो चुके हैं जिसमें 6 मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं और 4 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किए हैं।

End of Feed