KKR vs CSK Pitch Report: कोलकाता और चेन्नई के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 8, 2024, 06:43 PM IST

IPL 2024, KKR vs CSK Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। आज से आईपीएल में राइविलरी वीक (Rivalry Week) का आगाज हो रहा है जहां बड़ी टीमों की भिड़ंत होगी जिन्होंने इतिहास में कई बड़े मैच आमने-सामने खेले हैं। आज होने वाला कोलकाता-चेन्नई मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएघा। अब यहां जानिए आज के मैच की पिच रिपोर्ट, कैसे है चेपॉक मैदान पर दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड और क्या कहते हैं यहां के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राइविलरी वीक का आगाज आज
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स होगी
  • एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच अब काफी अलग रुख अपना रही है

IPL 2024, KKR vs CSK Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज एक बड़ा मैच खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट में राइविलरी वीक का आगाज भी होगा जहां बड़ी-बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। इसी कड़ी में आज पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। आज की टक्कर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। एक बार फिर सभी की नजरें चेन्नई के स्टार पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) पर होंगी, जबकि कोलकाता की तरफ से उनके कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर जीत का सिलसिला बरकरार रखने का दबाव जरूर होगा।

आईपीएल इतिहास के एक फाइनल मुकाबले में भिड़ चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आज जब आमने-सामने आएंगी तो उनकी नजर कुछ आंकड़ों पर भी रहेगी। एक तरफ है केकेआर जिसने अब तक अपने सभी तीन मैचों में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं चेन्नई की टीम ने चार में दो मैच जीते हैं और वे चौथे नंबर पर हैं। आईपीएल के पिछले 16 सालों में चेन्नई और कोलकाता की टीमें अब तक 28 बार टकराई हैं और इन मुकाबलों में 18 बार सीएसके को जीत मिली है, जबकि केकेआर 10 बार जीतने में सफल रह पाई है। आज के मुकाबले में जहां चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धोनी की दीवानगी के अलावा जिन बड़े खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहेंगी वो हैं रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) जिन्हें अभी बड़ा कमाल करना बाकी है, उनके अलावा मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) से काफी उम्मीदें होंगी। दूसरी तरफ कोलकाता की टीमें कप्तान अय्यर के अलावा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc), धुआंधार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) और सुनील नरायन (Sunil Narine) मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।

End of Feed