IND vs ENG Key Player Battle: रोहित शर्मा बनाम जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर बनाम कुलदीप यादव खिलाड़ियों की टक्कर साबित करेगी कौन सी टीम खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल

Key player battles to watch in IND vs ENG: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस मुकाबले में कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी, इस बात का फैसला इन खिलाड़ियों के बीच के टक्कर से होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला
  • इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त टक्कर
  • गयाना में होगा यह मुकाबला

IND vs ENG Key Player Battle Watch Out: आईसीसी ट्रॉफी के 11 साल के इंतजार को खत्म करने की कोशिश में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। यह लगातार दूसरा मौका है जब टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ रही है। पिछली बार जब दोनों टीम एक दूसरे के आमने-सामने आई थी तो टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड से बदला लेने का और नॉकआउट में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का सुनहरा मौका है। इस मुकाबले में वैसे तो बारिश का साया है, लेकिन अगर मुकाबला होता है तो इन खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम फाइनल तक का सफर तय करेगी।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

भारत-इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (साभार-ICC)

विराट कोहली बनाम आदिल रशीद (Virat Kohli vs Adil Rashid)-

End of Feed