IND vs ENG: केविन पीटरसन ने छेड़ी नई बहस, आज कल की बल्लेबाजी को बताया आसान

Kevin Pietersen Statement: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने यह कहकर एक नई बहस छेड़ दी कि आजकल बल्लेबाजी करना 20-25 साल पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान है। इसके साथ ही उन्होंने आधुनिक गेंदबाजों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए।

Kevin Pietersen Statement: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि वर्तमान दौर में बल्लेबाजी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है। उनका यह बयान जो रूट की शानदार टेस्ट पारी के बाद सामने आया है, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

pieterson

केविन पीटरसन (फोटो- BCCI)

शुक्रवार को जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पछाड़ते हुए टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। रूट ने 248 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड को 500 रन के पार पहुंचाया।

End of Feed