नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी इन दिनों भारत में हैं और एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में शिरकत करने आए हैं। इसी दौरान उन्होंने पहले गृहमंत्री अमित शाह से और अब पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
केविन पीटरसन और नरेंद्र मोदी
पीटरसन से गर्मजोशी से मिले पीएम
पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में पीटरसन ने ट्वीट करके कहा, नरेंद्र मोदी सर अपने जन्मदिन पर चीतों को जंगल में छोड़े जाने के बारे में इतनी भावुकता और गर्मजोशी से बात करना सम्मान की बात है। मुस्कान के साथ दृढ़ता से हाथ मिलाने के लिए धन्यवाद। मैं हकीकत में आपसे फिर से मिलने के लिए उत्साहित हूं।
An honor to speak so passionately and warmly about the release of cheetahs on your birthday, Sir @narendramodi. Tha… t.co/ie39siUkcv
— ANI (@ANI) Mar 3, 2023
जग जाहिर है पीटरसन का भारत प्रेम
केविन पीटरसन के भारत प्रेम से हर कोई वाकिफ है। वो कई बार हिंदी में ट्वीट करके भारत के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करते रहते हैं। पीटरसन की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी पहले भी ट्वीट करके कर चुके हैं। ऐसे में दोनों के बीच औपचारिक मुलाकात सुखद रही है। दोनों के बीच कूनो में पीएम मोदी के जन्मदिन पर छोड़े गए नाइजीरियन चीतों के बारे में चर्चा हुई। पीटरसन भी लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण और गेंडों को बचाने की मुहिम चला रहे हैं।
