प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान बने साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज

साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। बतौर कप्तान प्रिटोरिया कैपिटल्स में वह राइली रोसो की जगह लेंगे।

साउथ अफ्रीका 20 लीग के चौथे सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को अपना कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। केशव महाराज ने बतौर कप्तान प्रिटोरिया कैपिटल्स में राइली रोसो की जगह लेंगे। पिछले सीजन महाराज ने डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी। फ्रेंचाइजी ने एक विज्ञप्ति में कहा, केशव महाराज की मौजूदगी नए सीजन में टीम में एक मजबूत संतुलन देगी। केशव महाराज का नाम दक्षिण अफ्रीका के बड़े खिलाड़ियों में शुमार है। वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

Keshav Maharaj

केशव महाराज (साभार-ICC)

फ्रेंचाइजी के 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में केशव महाराज ने कहा, "कप्तान नियुक्त किए जाने पर मैं प्रिटोरिया कैपिटल्स को धन्यवाद देता हूं। हमारे पास बहुत अच्छी टीम है। डेवाल्ड ब्रेविस, लुंगी एंगिडी, शर्फेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, आंद्रे रसेल, शाई होप जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हमारे पास हैं। इनके पास बेहतरीन खेल के साथ नेतृत्व का भी अनुभव है, जो टीम के काम आएगा।"

End of Feed