Lanka Premier League 2024(LPL) Live Telecast: कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव

KAF vs JK Lanka Premier League 2024 Live Telecast, Where to Watch LPL Matches India: लंका प्रीमियर लीग 2024 के 15वें मुकाबले में कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Kandy Falcons vs Jaffna Kings Lanka Premier League 2024 Live Telecast, Where to Watch LPL Matches India: लंका प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में कैंडी फाल्कन्स (Kandy Falcons) का सामना जाफना किंग्स (Jaffna Kings) से होगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मौजूदा सीजन में खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। कैंडी फाल्कन्स के सामने जाफना किंग्स का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं और टीम को 4 मुकाबलों में जीत और सिर्फ दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कैंडी फाल्कन्स की बात करें तो टीम का प्रदर्शन जाफना किंग्स से उल्टा है। टीम को कुल 6 मैचों में से सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली थी, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है, जबकि जाफना किंग्स की टीम 8 अंक के साथ टेबल में टॉप पर बरकरार है।

LPL 2024 Match 15, Kandy Falcons vs Jaffna Kings, Lanka Premier League, LPL 2024, KAF vs JK, Lanka Premier League 2024 Live Telecast,  Live Telecast KAF vs JK, KAF vs JK Live In India, KAF vs JK L

लंका प्रीमियर लीग में कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- LPL Instagram)

जाफना किंग्स का स्क्वॉड (Jaffna Kings Squads)

चरित असलांका (कप्तान), विजयकांत व्यासकांथ, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, रिली रोसू, फैबियन एलन, धनंजय डी सिल्वा, प्रमोद मधुशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, असिथा फर्नांडो, विशद रंदिका, लाहिरू समरकून, ईशान मलिंगा, एलेक्स रॉस, अहान विक्रमसिंघे, वानुजा सहान, मुरविन अबिनाश, अरुल प्रगासम, पथुन निसांका, निशान मदुष्का, थीसन विथुशन, निसाला थारका।

End of Feed