'कसाई' बन चुके हैं अभिषेक, वैभव को ना खिलाने पर फिसली पाकिस्तानी विकेटकीपर की जुबान

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर सवाल उठाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में सबको उम्मीद थी कि प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी नजर आएंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने टी20 वर्ल्ड कप के कॉम्बिनेशन को तरजीह दी और संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को उतारना सही समझा। लेकिन इस बात से खास तौरे से नन्हें फैंस जो वैभव को देखने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स़्टेडियम पहुंचे थे निराश नजर आए। लेकिन सवाल है कि क्या वैभव की जगह प्लेइंग इलेवन में बनती थी वो भी तब जब आपके पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाला खिलाड़ी सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हो।

abhishek sharma

अभिषेक शर्मा (साभार-X)

अपने तो अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी वैभव को ना खिलाने पर टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए गए। पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल की मानें तो वैभव को इस मुकाबले में मौका दिया जाना चाहिए था। उनके अनुसार अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ टीम इंडिय को अपना बी टीम उतारन चाहिए। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि वैभव को अभी तैयार किया जा रहा है और उन्हें पर्याप्त मौके मिलने चाहिए।

End of Feed