IPL 2024, LSG vs CSK Preview: आज लखनऊ-चेन्नई मैच पर सबकी नजरें, जानिए इस मुकाबले से जुड़ी खास और जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2024, 01:38 AM IST

IPL 2024, LSG vs CSK Match Preview, 19 April 2024: आईपीएल 2024 में आज (शुक्रवार) खेला जाने वाला मुकाबला एक बार फिर फैंस का शोर बढ़ाने वाला होगा। इस मैच में सबसे लोकप्रिय टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होगी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से। मैच लखनऊ के मैदान पर खेला जाना है। जानिए इस मैच से जुड़ी जरूरी और सभी खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में शुक्रवार का बड़ा मुकाबला
  • लखनऊ की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी
  • मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा

IPL 2024, LSG vs CSK Match Preview: लखनऊ सुपर जाइंट्स अपने घरेलू मैदान पर आज इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में उतरेगी तो उसके सामने चेन्नई सुपर किंग्स के धारदार गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की कठिन चुनौती होगी जो इकाना स्टेडियम की पिच पर कहर बरपा सकते हैं। रूतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और महेंद्र सिंह धोनी की प्रेरणा वाली चेन्नई टीम ने पिछले दो मैच जीते हें जबकि केएल राहुल की लखनऊ टीम को लगातार दो पराजय झेलनी पड़ी है।

IPL 2024, LSG vs CSK Match Preview

लखनऊ और चेन्नई मैच का प्रिव्यू

लखनऊ के बल्लेबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और देखना होगा कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे चेन्नई के गेंदबाजों का सामना वे कैसे करते हैं । यॉर्कर डालने में उस्ताद मथीषा पथिराना को डैथ ओवरों में खेल पाना बहुत मुश्किल है । वहीं मुस्ताफिजुर रहमान के पास कम से कम तीन वैरिएशन हैं।

End of Feed